Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / झुंझुनू में सम्प्रेषण एवं किशोर गृह का किया निरीक्षण

,

झुंझुनू में सम्प्रेषण एवं किशोर गृह का किया निरीक्षण

 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) झुंझुनूं के निर्देशानुसार पूर्णकालिक सचिव मधु हिसारिया ने शुक्रवार को सम्प्रेषण एवं किशोर गृह समिति के सदस्यों के साथ जिला मुख्यालय पर संचालित सम्प्रेषण एवं किशोर गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां आवासरत बालकों को देय सुविधाओं आदि की जांच की तथा आवसरत बालकों से उन्हें प्रदान की जाने वाली सुविधाओं आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिस पर बालकों द्वारा किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होना बताया गया।  हिसारिया ने बताया कि सम्प्रेषण गृह की साफ सफाई, आवसरत बच्चों को देय भोजन आदि संतोषजनक पाये गये।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur