Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / झुंझुनूं में सांस्कृतिक कार्यक्रम कुटुम्ब कल्याणी आयोजित

,

झुंझुनूं में सांस्कृतिक कार्यक्रम कुटुम्ब कल्याणी आयोजित

स्थानीय जेबी शाह कॉलेज में वार्षिक उत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम कुटुम्ब कल्याणी आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला जज अतुल सक्सेना तथा विशिष्ट अतिथि डीएसपी ममता सारस्वत, पंचायती राज सक्शक्तीकरण से सम्मानित झुंझुनूं प्रधान सुशीला सीगड़ा, पूर्व उपसभापति वीरेन्द्र डारा, अलमदनी स्कूल के प्राचार्य हारिश कासमी, रवीन्द्र प.सी.सै. स्कूल के प्राचार्य कैलाश, थ्री डॉट्स स्कूल की डायरेक्टर नुज्जत बानो रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने महाविद्यालय की छात्राओं को अपना लक्ष्य निर्धारित कर शिक्षा को अपने व्यवहार में उतारने के लिए संकल्पित किया। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. योगिता शर्मा ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया तथा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। समारोह में महाविद्यालय की छात्राओं को सम्मानित किया। इसी क्रम में इस वर्ष एनएसएस इकाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रओं सम्मानित किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur