Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / झुंझुनूं में श्री राधा किशन ओमप्रकाश गाडिया एकेडमी में दीपोत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया

,

झुंझुनूं में श्री राधा किशन ओमप्रकाश गाडिया एकेडमी में दीपोत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया

राजपुताना शिक्षा मण्डल की ओर से संचालित शाह मार्केट स्थित श्री जी.बी. मोदी पब्लिक स्कूल व नवनिर्मित प्राइमरी शाखा श्री राधा किशन ओमप्रकाश गाडिया एकेडमी में दीपोत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने धन व ऐश्वर्य की देवी माँ लक्ष्मी से सम्बंधित नृत्य व भजन प्रस्तुत किए। राधाकिशन गाडिया एकेडमी के नन्हे मुन्नों ने बहुत सुन्दर दीप व बन्दनवार बनाकर विद्यालय को सजाया। विद्यालय प्रांगण में माँ लक्ष्मी व भगवान गणेशजी की आरती गाकर पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर दोनों संस्थाओं में अन्तर्सदनीय रंगोली प्रतियोगिता व दिया सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। अन्त में संस्था प्राचार्या रंजना मित्तल व सचिव दिनेश अग्रवाल ने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें दी एवं सभी को मिठाई वितरित की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur