Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / झुंझुनू में स्वामी विवेकानन्द की जयंती को युवा-दिवस के रूप में मनाया

,

झुंझुनू में स्वामी विवेकानन्द की जयंती को युवा-दिवस के रूप में मनाया

स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में एन.एस.एस. की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में युग पुरूष स्वामी विवेकानन्द की 156वीं जयन्ती को ‘युवा-दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानन्द का जीवन दर्शन पर निम्बन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्वयंसेविकाओं ने बढ-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने बताया कि स्वामीजी विशाल व्यक्तित्व के धनी थे, जिन्होनें लक्ष्य को न पाने तक निरन्तर मेहनत करने का संदेश दिया था। जिससे हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। संस्था सचिव इंजी.पीयूष ढूकिया ने बताया कि स्वामी विवेकानन्द युवाओं के लिए प्रेरणादायी हैं, हमें उनके बताये मार्ग पर चलना चाहिए। कॉलेज प्राचार्या डॉ. सुमन जानू ने बताया कि स्वामी जी ने विश्वधर्म सम्मेलन में भारत की विशेष पहचान दिलाई है जिसके प्रति युवाओं को उनके प्रति आभारी रहना चाहिए। कार्यक्रम का आयोजन एन.एस.एस. प्रभारी पिंकेश की देख-रेख में हुआ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur