Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / झुंझुनू में स्वास्थ्य जागरूकता रैली व स्वास्थ्य सेमीनार आयोजित

,

झुंझुनू में स्वास्थ्य जागरूकता रैली व स्वास्थ्य सेमीनार आयोजित

स्थानीय राजस्थान पब्लिक उच्च माध्यमिक वि़द्यालय गणपति नगर झुन्झुनूं में राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय शिविर के पांचवे दिन स्वास्थ्य जागरूकता रैली व स्वास्थ्य सेमीनार का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य जागरूकता रैली को परिसर से जिला परिषद सदस्य इंजी. प्यारेलाल ढूकिया व प्रधानाचार्य शुभकरण खीचड़ ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इंजी ढूकिया ने रैली को रवाना करते हुए स्वयं सेवकों को स्वास्थ्य जागरूकता के बारे में बताया। ढूकिया ने समाज में संास्कृतिक मूल्यों को बनाये रखने की नसीहत दी। इकाई प्रभारी ने बताया कि स्वास्थ्य जागरूकता रैली संस्था परिसर से स्वर्ण जयन्ती स्टेडियम तक पहुंची वहां तक लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव के तरीकों पर जानकारी दी। इस अवसर पर एकेडमिक डायरेक्टर डॉ.शिखा सहाय, सचिव पीयूष ढूकिया, राकेश झाझडिय़ा, इनेन्द्र सिंह, नवीन सोनी मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur