Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / झुंझुनू में टॉपर्स का किया सम्मान

,

झुंझुनू में टॉपर्स का किया सम्मान

न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में

झुन्झुनूं , स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देने वाली छात्राओं का सम्मान किया गया। विदित रहे कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय द्वारा एम.एससी. रसायन शास्त्र, वनस्पति विज्ञान व भूगोल के परीक्षा परिणाम जारी किये गये। जिसमें एम.एस.सी रसायन शास्त्र पूर्वाद्र्ध में छात्रा नेहा कुमारी पुत्री सुरेश कुमार ने महाविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान व अर्पिता पुत्री सीताराम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एम.एस.सी पूर्वाद्र्ध वनस्पति शास्त्र में छात्रा मनिषा पुत्री नत्थू सिंह ने प्रथम व प्रियंका पुत्री देवकरण सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एम.ए. पूर्वाद्र्ध में भूगोल की छात्रा रेणुका पुत्री राजेश कुमार ने प्रथम व पूजा पुत्री रोहिताश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुमन जानू ने छात्रओं का तिलकार्चन, माल्यार्पण व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने छात्राओं को बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने बताया कि महाविद्यालय में अनुशासनात्मक माहौल व कुशल टीम के सहायोग से छात्राओं की श्रेष्ठ उपलब्धियां महाविद्यालय का गौरव बढाती है। एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. शिखा सहाय ने छात्राओं को बधाई दी। प्राचार्या डॉ. सुमन जानू ने बताया कि बी.ए.,बी.एससी. हिन्दी व अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएं सुचारू रूप से संचालित हो रही है। एम.ए.,एम.एससी. की सीमित सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया जारी है व एक अगस्त से कक्षाएं प्रारम्भ होंगी। इस अवसर पर व्याख्याता विजेन्द्र सिंह, पिंकेश, शालिनी सिरोहा, नवीन, अमित मील, सुमन चौधरी, प्रहलाद सिंह, महावीर प्रसाद शर्मा व छात्राएं उपस्थित थी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur