Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / झुन्झुनूं में टॉपर्स का किया सम्मान

,

झुन्झुनूं में टॉपर्स का किया सम्मान

राजस्थान पब्लिक उच्च माध्यमिक वि़द्यालय में

स्थानीय राजस्थान पब्लिक उच्च माध्यमिक वि़द्यालय गणपति नगर झुन्झुनूं में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित प्रारम्भिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र 2018-19 के परीक्षा परिणाम में a+ ग्रेड प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थी महिमा पुत्री अमर सिंह, मनसुख मीना पुत्र पप्पूलाल मीणा, स्नेहा कुमारी पुत्री पवन कुमार, सुशील कुमार पुत्र रामकल्याण मीना, विशेष डारा पुत्र विकास डारा व यशस्वी पुत्री रमेश सिंघानिया को संस्था संरक्षिका श्रीमती विनोद ढूकिया ने माल्यार्पण कर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य इंजी प्यारेलाल ढूकिया ने बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने अन्य छात्र-छात्राओं को इससे प्रेरणा लेने की बात कही। इस अवसर पर एकेडमिक डॉयरेक्टर डॉ. शिखा सहाय, प्राचार्य शुभकरण खीचड़, अभिभावक श्रीमती शारदा देवी, अमर सिंह, पवन कुमार व स्टाफ सदस्य श्रीराम केडिया, सुधीर शर्मा, प्रहलाद सिंह आदि ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता जाहिर की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur