Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / झुंझुनू में टॉपर्स का किया सम्मान

,

झुंझुनू में टॉपर्स का किया सम्मान

न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में

स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर द्वारा बी.एस.सी. प्रथम वर्ष के जारी किये गये परीक्षा परिणाम में महाविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर छात्रा दिव्यांशी पुत्री मनोज कुमार, द्वितीय स्थान प्राप्त पूनम कुमारी पुत्री जगमाल सिंह का सम्मान माल्यार्पण कर व मिठाई खिलाकर किया गया। विदित रहे कि छात्रा दिव्यांशी ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किये व पूनम ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने छात्राओं की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने छात्राओं की उपलब्धि को प्रेरणादायी बताया। इस अवसर पर एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. शिखा सहाय, प्राचार्या डॉ. सुमन जानू, प्रहलाद सिंह, शालिनी सिरोहा, संजू सहित स्टाफ व छात्राएं उपस्थित थी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur