Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / झुंझुनू में टॉपर्स का किया सम्मान

,

झुंझुनू में टॉपर्स का किया सम्मान

न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में

गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में टॉपर्स का सम्मान किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय द्वारा जारी किये गये बी.ए. द्वितीय वर्ष में महाविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर छात्रा टिना पुत्री सुरेन्द्र कुमार शर्मा, द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर छात्रा निकिता पुत्री धर्मपाल, बी.ए. प्रथम वर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त कोमल निर्वाण पुत्री मो. फारूक, द्वितीय स्थान प्राप्त छात्रा नमिता पुत्री नेमीचन्द का संस्थान संरक्षिका विनोद ढूकिया द्वारा तिलकार्चन, माल्यार्पण व मिठाई खिलाकर सम्मान किया। इस अवसर पर संस्थान सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने छात्राओं को बधाई दी व अन्य छात्राओं को इनसे प्रेरणा लेने का आनान किया। एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. शिखा सहाय, प्राचार्या डॉ. सुमन जानू ने भी होनहारों को बधाई दी। प्राचार्या डॉ. सुमन जानू ने बताया कि बी.ए., बी.एससी. व बी.एससी. अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएं सुचारू रूप से चालू हो गई है। इस अवसर पर डॉ. रिया, सुमन चौधरी, अमित मील, प्रहलाद सिंह, व छात्राएं उपस्थित थी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur