Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / झुंझुनू में टॉपर्स का किया सम्मान

,

झुंझुनू में टॉपर्स का किया सम्मान

राजस्थान पब्लिक उच्च माध्यमिक वि़द्यालय में

स्थानीय राजस्थान पब्लिक उच्च माध्यमिक वि़द्यालय गणपति नगर झुन्झुनूं में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10 परीक्षा परिणाम में होनहार एवं सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थी सुनीता मीना पुत्री कजोड़मल मीना 94 प्रतिशत अंक, अभिषेक पुत्र फुरतीलाल, दीपक ढूकिया पुत्र मेनपाल ढूकिया, रिया भूकर पुत्री अनिल कुमार, अमित कुमार पुत्र पप्पूलाल, सोनू पुत्र शिवराम तथा शेर सिंह पुत्र रामनिवास को संस्था संरक्षिका श्रीमती विनोद ढूकिया ने माल्यार्पण कर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस अवसर जिला परिषद सदस्य इंजी प्यारेलाल ढूकिया ने बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने अन्य छात्र-छात्राओं को इससे प्रेरणा लेने की बात कही। इस अवसर पर एकेडमिक डॉयरेक्टर डॉ. शिखा सहाय, प्राचार्य शुभकरण खीचड़, अभिभावक विनोद भूकर कार्यरत पुलिस विभाग, शिवराम मीना व स्टाफ सदस्य राकेश झाझडिय़ा, जगदीश ढूकिया, दिलीप सैनी, सुशील सैनी, सुनिल कुमार स्वामी, प्रहलाद सिंह, रविन्द्र ढूकिया, आदि ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur