Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / जिला स्तरीय समारोह के तहत हुआ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

,

जिला स्तरीय समारोह के तहत हुआ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर

झुंझुनूं, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित हो रहे जिला स्तरीय कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार को निबंध, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि शहीद कर्नल जेपी जानू रा.आ.उ.मा.वि. में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की। जिसमें नवलगढ़ की एसएन सीसै स्कूल की मेगा ने प्रथम, जेपी जानू रा.आ.उ.मा.वि. की पूजा कुमारी ने द्वितीय एवं जे.के. मोदी रा.बा.उ.मा.वि. की सना कपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यहां पर व्याख्याता मदनलाल, सीमा मीणा एवं सुनिता आर्य निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे। इसी प्रकार जे.के. मोदी रा.बा.उ.मा.वि. में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें जीबी मोदी स्कूल की खुशी तुलस्यान ने प्रथम, तनिष्का ने द्वितीय एवं जे.के. मोदी रा.बा.उ.मा.वि. की नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यहां पर व्याख्याता सरोज, प्रेम सिहाग, शबनम एवं मंजू सुरोलिया निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur