जेजेटी यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आगाज
झुंझुनूं। श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी में सोमवार को ऑल इंडिया नेशनल यूथ फेस्टिवल ‘रिदम ऑफ यूथ–2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू ने दीप प्रज्वलन कर किया।
“डिग्री के साथ टैलेंट भी जरूरी” – विधायक भांबू
विधायक राजेंद्र भांबू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा
आज के प्रतिस्पर्धी युग में डिग्री के साथ टैलेंट भी उतना ही आवश्यक है।
उन्होंने युवाओं से खेल, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों में आत्मविश्वास के साथ भाग लेने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं और नई शिक्षा नीति, स्वच्छ भारत अभियान व पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यक्रम युवाओं को सशक्त बना रहे हैं।
नई शिक्षा नीति से बनेगा विश्व गुरु भारत
विधायक भांबू ने कहा कि यदि भारत को विश्व गुरु बनाना है तो नई शिक्षा नीति को मानवीय मूल्यों के साथ प्रभावी रूप से लागू करना होगा। उन्होंने समय और अनुशासन को सफलता की कुंजी बताया।
“कौशल ही भविष्य की पहचान” – डॉ. मधु गुप्ता
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय की प्रेसिडेंट डॉ. मधु गुप्ता ने कहा
आज का युग स्किल और हुनर का युग है, जिसके पास कौशल है, भविष्य उसी के हाथ में है।
उन्होंने नवाचार को समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि नए प्रयोगों से ही सशक्त भारत का निर्माण संभव है।
चेयरपर्सन ने ऑनलाइन दी शुभकामनाएं
विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन डॉ. विनोद टिंबडेवाला एवं श्रीमती उमा विशाल टिंबडेवाला ने मुंबई से ऑनलाइन माध्यम से देशभर से आए प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
पहले दिन की प्रतियोगिताएं और पुरस्कार
तीन दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन
-
इंडियन सोलो सिंगिंग
-
हिंदी वाद-विवाद
-
अंग्रेजी वाद-विवाद
का आयोजन किया गया।
मुख्य वित्त अधिकारी डॉ. अमन गुप्ता ने बताया कि—
-
प्रथम पुरस्कार: ₹11,000
-
द्वितीय पुरस्कार: ₹5,100
-
तृतीय पुरस्कार: ₹3,100
साथ में स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।
पहले दिन के विजेता
गायन प्रतियोगिता
-
प्रथम: हरिनारायण डांगी (यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान)
-
द्वितीय: मानसी बारठ (जेजेटी यूनिवर्सिटी)
-
तृतीय: हिमांशु शर्मा (लोहिया कॉलेज, चूरू)
हिंदी वाद-विवाद
-
प्रथम: मेघनां पारीक (मॉडर्न टीटी कॉलेज, चूरू)
-
द्वितीय: मानसी बारठ (जेजेटी) व कृष्णा कोका (लोहिया कॉलेज, चूरू)
-
तृतीय: पुलकित चौधरी (लोहिया कॉलेज, चूरू)
अंग्रेजी वाद-विवाद
-
प्रथम: खुशी (जी.डी.एस.एस. कन्या महाविद्यालय, चिड़ावा)
-
द्वितीय: दीपांशी यादव (राजस्थान कन्या महाविद्यालय, चूरू)
-
तृतीय: रितिका शर्मा (जेजेटी) व हेत ठक्कर (जीएसएफसी यूनिवर्सिटी, गुजरात)
ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
कार्यक्रम में इंजीनियर बी.के. टिबड़ेवाला, प्रेमलता टिंबडेवाला, मुख्य वित्त अधिकारी डॉ. अमन गुप्ता, खेल निदेशक डॉ. अरुण कुमार सहित डॉ. सुरेंद्र कुमार, डॉ. इकराम कुरैशी, डॉ. रामनिवास सोनी, डॉ. धर्मेन्द्र कुमार, डॉ. धनेश कुमार मीणा, डॉ. अनन्ता शांडिल्य, डॉ. नाजिया हुसैन एवं डॉ. वी.डी. गुप्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
