UPSC Success Story: यूपीएससी की परीक्षा कठिन परीक्षाओं में शामिल है। इस परीक्षा को पास करना बेहद ही मुश्किल होता है। ज्यादातर बच्चे अफसर बनना चाहते हैं, इसके लिए रात दिन मेहनत भी करते हैं। यूपीएससी की परीक्षा पास करना इतना आसान नहीं है लेकिन कुछ बच्चे इस परीक्षा को पहले प्रयास में पास करके इतिहास रच देते हैं।
आज हम आपको सृष्टि डबास की कहानी बताएंगे जिसने अपने मां के संघर्ष को देख आईएएस ऑफिसर बनने का फैसला लिया और कठिन संघर्ष कर इस कठिन परीक्षा को पास कर दिखाया।
दिल्ली की रहने वाली है सृष्टि
दिल्ली की रहने वाली सृष्टि संघर्ष कर अपने इस सपने को साकार कर ली है। सृष्टि के पिता का साया बचपन में ही उठ गया और उनकी मां ने कठिन संघर्ष कर पूरे घर को संभाला।
सृष्टि हमेशा अपनी मां के संघर्ष को देखी थी और वह चाहती थी कि वह कुछ ऐसा करें कि उनकी मां उन पर गर्व महसूस करें। इसी सोच ने उन्हें आईएएस ऑफिसर बनने की प्रेरणा दी।
नौकरी के साथ जारी रखा UPSC का सपना
सृष्टि आरबीआई की नौकरी करती थी ऐसे में 8 9 घंटे नौकरी के साथ उनके लिए यूपीएससी की तैयारी करना मुश्किल था फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी। वह आठ नौ घंटे की नौकरी के साथ थी इस कठिन परीक्षा की तैयारी करने लगी और दिनभर नौकरी कर रात को वह पढ़ाई करती थी।
कई बार थकान हावी होती थी, लेकिन आईएएस बनने का सपना उन्हें आगे बढ़ाता रहा. वह ऑफिस में लंच ब्रेक के समय भी खाली नहीं बैठती थीं। सृष्टि ने यूपीएससी की परीक्षा के लिए रात दिन मेहनत किया। पहले प्रयास में उन्होंने कठिन परीक्षा को पास कर अफसर बनने का सपना पूरा किया।
