Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / जूडो प्रतियोगिता की गोल्ड मेडलिस्ट अनु का किया सम्मान

,

जूडो प्रतियोगिता की गोल्ड मेडलिस्ट अनु का किया सम्मान

न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में

झुंझुनू, स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में जूडो प्रतियोगिता की गोल्ड मेडलिस्ट अनु का सम्मान किया गया। विदित रहे कि पंडित दीनदयाल शेखावाटी विश्वविद्यालय द्वारा अन्तर महाविद्यालय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन राजस्थान ग्रामीण पी.जी. कॉलेज, थोई सीकर में 15 से 17 नवम्बर को हुआ जिसमें महाविद्यालय की छात्रा अनु पुत्री अमर सिंह ने 70 किलो. में गोल्ड मेडल जीता व ऑल इंडिया अन्तर विश्वविद्यालय जूडो प्रतियोगिता जो कि 10 से 12 दिसम्बर को कानपुर में आयोजित होगी, के लिए चयनित हुई। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने खिलाड़ी छात्रा का सम्मान किया व उसकी सफलता को प्रेरणादायी बताया। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने छात्रा को बधाई दी व खेल-कूद प्रतियोगिता की महत्ता बताई। कॉलेज प्राचार्या डॉ. सुमन जानूं ने विजेता छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक सरिता सिंह सहित समस्त स्टाफ व छात्राएं उपस्थित थी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur