Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / जुगराजपुरा स्कूल में मनाया वार्षिक उत्सव 2020

,

जुगराजपुरा स्कूल में मनाया वार्षिक उत्सव 2020

पूर्व छात्र एवं भामाशाह सम्मेलन का हुआ आयोजन

अजीतगढ़,[विमल इंदौरिया] समीपवर्ती गांव जुगराजपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रार्थना प्रांगण पर पूर्व छात्र एवं भामाशाह सम्मेलन तथा वार्षिक उत्सव 2020 का आयोजन गोकुल रावत की अध्यक्षता में तथा आरएएस मदन लाल गुर्जर के मुख्य आतिथ्य व सीबीई ओ मालीराम रैगर के विशिष्ट आतिथ्य में जुगराजपूरा के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रार्थना प्रांगण पर पूर्व छात्र एवं भामाशाह सम्मेलन तथा वार्षिकोत्सव 2020 का आयोजन हुआ ।कार्यक्रम को सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य शिव कुमार जोशी तथा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी भूरामल ने विचार व्यक्त किए ।मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यार्थी जीवन कड़े अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का प्रथम आयाम है सीखकर सिखाने की ओर बढ़ते कदम है। शिक्षको द्वारा सही दिशा में तामील देकर संस्कारवान बनाना चाहिए। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। प्रधानाचार्य सूरज भान सामोता ने आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur