Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / ज्योति जांगिड़ ने 91.80 प्रतिशत के साथ किया स्कूल टॉप

,

ज्योति जांगिड़ ने 91.80 प्रतिशत के साथ किया स्कूल टॉप

झुन्झुनूं, अणगासर रोड़ पर गणपति नगर स्थित राजस्थान पब्लिक स्कूल में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर द्वारा घोषित उच्च माध्यमिक कला वर्ग परीक्षा परिणाम में कक्षा 12 में ज्योति जांगिड़ पुत्री मनोज कुमार ने 91.80 प्रतिशत के साथ स्कूल में टॉप किया है तथा छात्रा प्रशासनिक सेवा में जाकर देश सेवा करना चाहती है। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया ने छात्रा की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए बधाई व शुभकामनाऐं दी एवं इसी तरह से आगे भी मेहनत करके अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। छात्रा अंकिता पुत्री महीपाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संस्था संरक्षिका विनोद ढूकिया ने छात्रा का माल्यार्पण कर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। प्राचार्य शुभकरण खीचड़ ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा एवं सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। इस अवसर पर एकेडमिक डॉयरेक्टर डॉ. शिखा सहाय, अभिभावक मनोज कुमार, अनिल न्योल, रीना व समस्त स्टाफ सदस्य आदि उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur