Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / ज्योति विद्यापीठ स्कूल ने मनाई गांधी जयंती

,

ज्योति विद्यापीठ स्कूल ने मनाई गांधी जयंती

बगड़, ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगड़ के प्रांगण में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई l इस अवसर पर संस्था प्रबंधक चिरंजी लाल सैनी एवं प्रधानाचार्य किरण सैनी तथा समस्त स्कूल स्टाफ के सदस्यों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित की l कार्यक्रम के दौरान संस्था प्रबंधक चिरंजी लाल सैनी ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के देश विकास में योगदान के बारे में प्रकाश डालते हुए युवा पीढ़ी को सच्चाई के मार्गदर्शन पर चलकर सफलता अर्जित करने को प्रोत्साहित किया इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur