Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / ज्योति विद्यापीठ स्कूल के 5 छात्र एवं 2 छात्राएं स्टेट के लिए हुए चयनित

,

ज्योति विद्यापीठ स्कूल के 5 छात्र एवं 2 छात्राएं स्टेट के लिए हुए चयनित

संस्था प्रबंधक चिरंजीलाल सैनी ने बताया

बगड़, ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगड़ के संस्था प्रबंधक चिरंजीलाल सैनी ने बताया कि दिनांक 17 नवंबर 2022 से शुरू हुई 14 वर्षीय छात्र- छात्रा जिला स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगड़ के 5 छात्र विशेष शर्मा, अनुज सैनी, पृथ्वी, निकुंज माहेश्वरी एवं विश्वजीत स्टेट लेवल के लिए चयनित हुए तथा दो छात्राएं वंशिका एवं चिंकल का भी राज्य स्तरीय के लिए चयन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा संस्था प्रबंधक एवं संस्था प्रधानाचार्य किरण सैनी ने चयनित छात्र-छात्राओं का स्वागत एवं सत्कार कर उत्साह वर्धन किया खुशी के इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur