Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / ज्योति विद्यापीठ की चारवी एवं आयुष हुए सिल्वर मेडल से सम्मानित

,

ज्योति विद्यापीठ की चारवी एवं आयुष हुए सिल्वर मेडल से सम्मानित

झुंझुनू, यू वाई एस एफ राजस्थान स्टेट योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2023 ऑफ यूनिवर्सल योगा स्पोर्ट्स फेडरेशन जयपुर द्वारा आयोजित योगा प्रतियोगिता में ज्योति विद्यापीठ स्कूल बगड़ के चार विद्यार्थी चारवी,आयुष,विवेक एवं हैप्पी ने जयपुर में आयोजित प्रतिस्पर्धा में योगाचार्य मनोज सैनी के तत्वाधान में भाग लिया जिसमें चारवी एवं आयुष सिल्वर मेडल से सम्मानित हुए तथा विवेक एवं हैप्पी को 1 से 6 तक की रैंक में शामिल किया गया। स्कूल पहुंचने पर होनहार छात्र छात्राओं एवं योगाचार्य मनोज सैनी का भव्य स्वागत किया गया तथा समस्त विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा। खुशी के इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रबंधक चिरंजी लाल सैनी ने योगाचार्य मनोज सैनी एवं होनहार विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur