Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिकोत्सव 17 को

,

ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिकोत्सव 17 को

शिक्षा नगरी बगड़ में स्थित ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 6 वा वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन रविवार 17 फरवरी को शाम 5:00 बजे किया जाएगा। संस्थान के प्रबंधक चिरंजी लाल सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम महामंडलेश्वर स्वामी अर्जुन दास जी महाराज की अध्यक्षता में तथा राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल अतिरिक्त जिला कलेक्टर झुंझुनू के मुख्य आतिथ्य में होगा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सुशीला बुंदेला चेयरमैन नगरपालिका बगड़, विप्लव न्यौला उप निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग, महेश कुमावत सीओ स्काउट गाइड, हाजी हकीमुद्दीन कुरेशी भी शिरकत करेंगे। समारोह में विद्यालय के प्रतिभाओ को पुरस्कृत किया जायेगा। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किये जायेगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur