Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / ज्योति विद्यापीठ की सेलिब्रेशन रैली कल

,

ज्योति विद्यापीठ की सेलिब्रेशन रैली कल

सफलता के चार साल लगातार

बगड़ कस्बे में बाईपास सर्किल पर स्थित ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्कूल प्रबंधन द्वारा कल सेलिब्रेशन रैली का आयोजन किया जाएगा। संस्थान के प्रबंधक चिरंजी लाल सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान के प्रारंभ से लेकर लगातार चौथे वर्ष तक विद्यालय में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम दिया है। इन्हीं होनहार प्रतिभाओं के सम्मान एवं उत्साहवर्धन हेतु कल सेलिब्रेशन रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली सुबह साढ़े सात बजे से स्कूल कैंपस से शुरू होकर बगड़ बाईपास, चौराहा बस स्टैंड, खुडाना, बगड़ मैन मार्केट, खेड़ी मोहल्ला, रेखावाली ढाणी , कायस्थपूरा, आशा वाली ढाणी, बीएल चौक, तिराहा बस स्टैंड, जय पहाड़ी, काली पहाड़ी, इस्लामपुर, मालूपुरा, माखर, अशोकनगर से होते हुए वापस स्कूल कैंपस में आकर संपन्न होगी। रैली में विद्यार्थियों सहित स्कूल स्टाफ एवं अभिभावक गण भाग लेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur