Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / कब बुलबुल चोपासनी जोधपुर के लिए रवाना

,

कब बुलबुल चोपासनी जोधपुर के लिए रवाना

ज्योति विद्यापीठ सीनियर स्कूल बगड़ के

बगड़, कस्बे में स्थित ज्योति विद्यापीठ सीनियर स्कूल के छ कब बुलबुल राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के वार्षिक कार्यक्रम अनुसार राज्य स्तरीय कब बुलबुल उत्सव मंडल प्रशिक्षण केंद्र चोपासनी जोधपुर के लिए शुक्रवार को रवाना हुए। प्रधानाचार्या किरण सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि छ कब बुलबुल स्काउट प्रभारी बंसी लाल व बुलबुल प्रभारी सुनीता के नेतृत्व में रवाना हुए है वहां पर टोटम पोल, बुलबुल ट्री जंगल के खेल, तारा की कहानी, पोस्टर बनाना, शक के घेरे के गीत, लोक नृत्य, झांकी, फैशन शो, दस्तावेज प्रदर्शन, रस्सी कूद, मेंढक कूद, साइकिलिंग, पतंगबाजी, लाल फूल कलर व शादी प्रोग्राम किए जाएंगे जिसमे ये बच्चे भाग लेगे। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक चिरंजीलाल सैनी ने दल को अग्रिम बधाई देते हुए रवाना किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur