Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / ज्योति विद्यापीठ में कबड्डी एवं खो-खो मैचों के मुकाबले रहे रोचक

,

ज्योति विद्यापीठ में कबड्डी एवं खो-खो मैचों के मुकाबले रहे रोचक

बगड़, ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगड़ में 17 अगस्त से शुरू हुई इंटर हाउस खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मुकाबलों के बारे में शारीरिक शिक्षक एवं ग्राउंड प्रभारी नरेश शर्मा एवं रमेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 अगस्त 2023 को जूनियर छात्रा वर्ग कबड्डी का पहला मुकाबला लक्ष्मीबाई हाउस एवं विवेकानंद हाउस के बीच खेला गया जिसमें विवेकानंद हाउस की टीम 3 पॉइंट से विजेता रही, जूनियर छात्र वर्ग कबड्डी का मैच रामानुजन हाउस एवं लक्ष्मीबाई हाउस के बीच खेला गया जिसमें रामानुजन हाउस की टीम 2 पॉइंट से विजेता रही l खो खो सीनियर छात्र वर्ग का मैच विवेकानंद हाउस एवं टैगोर हाउस के बीच खेला गया जिसमें टैगोर हाउस की टीम 6 पॉइंट से विजेता रही। सीनियर छात्रा वर्ग खो खो का मैच विवेकानंद हाउस एवं टैगोर हाउस के बीच खेला गया जिसमें टैगोर हाउस की टीम 3 पॉइंट से विजेता रही l

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur