Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / कबड्डी खिलाड़ी कविता ढ़ाका महाराष्ट्र के लिए हुई रवाना

,

कबड्डी खिलाड़ी कविता ढ़ाका महाराष्ट्र के लिए हुई रवाना

अन्तर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए

झुंझुनू, स्थानीय गणपति नगर झुन्झुनूं में स्थित न्यू राजस्थान बालिका पीजी महाविद्यालय की कबड्डी खिलाडी छात्रा कविता ढ़ाका पुत्री अनिल कुमार ढ़ाका का चयन राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली अन्तर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विदित रहे कि अन्तर विश्वविद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 5 से 9 दिसम्बर अमरावती विश्वविद्यालय महाराष्ट्र में होगा व कोचिंग कैम्प ग्रामीण महिला पी.जी. महाविद्यालय सीकर में होगा। खिलाड़ी छात्रा का तिलकार्चन कर मिठाई खिलाकर ससम्मान रवाना किया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने छात्रा को प्रोत्साहित किया व शुभकामनाएं दी। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने खिलाड़ी छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्या डॉ. सुमन जानूं ने बताया कि कविता राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का हिस्सा बनकर अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणादायी है। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक सरिता सिंह सहित समस्त स्टाफ व छात्राऐं उपस्थित थी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur