Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / कल 19 जून से शिक्षा विभाग के पंचाग अनुसार ही खुलेंगे स्कूल

,

कल 19 जून से शिक्षा विभाग के पंचाग अनुसार ही खुलेंगे स्कूल

जिले के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय माध्यमिक एवं प्रारंभिक विद्यालय 19 जून से शिक्षा विभाग के पंचाग अनुसार ही खुलेंगे। जिला कलक्टर दिनेश कुमार यादव ने इस संबंध में आज सभी संबंधित को पालनार्थ एक आदेश जारी किया है। आदेशों के तहत बताया गया है कि तापमान में गिरावट को देखते हुए विद्यालय समय अब पूर्व भांति शिक्षा विभाग के पंचाग के अनुसार ही रहेगा। उन्होंने बताया कि जिले में भीषण गर्मी एवं उच्च तापमान के चलते माध्यमिक एवं प्रारंभिक शिक्षा के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों का समय इस कार्यालय के आदेश दिनांक 30.04.2018 के तहत विद्यार्थियों के लिये प्रातः 7.30 से 12 बजे दोपहर तक और प्रातः 7.31 बजे से 1.40 तक कार्मिकों के लिये किया गया था। किंतु अब तापमान में गिरावट आने के कारण विद्यालय के समय 19 जून से शिक्षा विभाग के पंचांगानुसार ही किया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur