Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / कला वर्ग में टॉपर्स छात्राओं का किया सम्मान

,

कला वर्ग में टॉपर्स छात्राओं का किया सम्मान

न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय झुंझुनू में

स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर द्वारा जारी बी.ए.तृतीय वर्ष परीक्षा परिणाम 2019 में छात्रा मोनिका शेखावत पुत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने प्रथम स्थान व मोनिका पुत्री जगदीश प्रसाद ने द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर महाविद्यालय में छात्राओं का सम्मान किया गया। छात्राओं ने प्रशासनिक सेवा में जाकर राष्ट्र सेवा करने की मंशा जाहिर की। इस अवसर पर संस्थान संरक्षिका विनोद ढूकिया ने छात्राओं को माल्यार्पण व तिलकार्चन कर स्वागत किया। जिला परिषद सदस्य इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने छात्राओं को बधाई दी। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. शिखा सहाय, प्राचार्या डॉ. सुमन जानू समस्त स्टाफ व अभिभावक गजेन्द्र सिंह शेखावत व सुमन सोलंकी आदि मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur