Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / कांकरिया के विद्यालय में अन्नपूर्णा दूध योजना शुभारंभ कर लगाये 50 पौधे

,

कांकरिया के विद्यालय में अन्नपूर्णा दूध योजना शुभारंभ कर लगाये 50 पौधे

कांकरिया की राउप्रावि में पोधारोपण करते पूर्व विधायक दाताराम व अन्य बाघोली, कांकरिया की राउप्रावि भीमकाली में आज सोमवार को खेतड़ी के पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर ने अन्नपूर्णा दूध योजना के शुभारंभ के बाद विद्यालय प्रगांण में 50 पौधे लगाकर पौधारोपण किया। समारोह की अध्यक्षता सरपंच मन्नी देवी ने की। विशिष्ट अतिथि विकास अधिकारी शशीबाला, ज्रईएन रविन्द्र सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के तहसील अध्यक्ष पपू राम गुर्जर आदि थे। प्रधानाध्यापक मूलचन्द सैनी बताया कि अतिथियों ने द्वारा स्कूल प्रंगाण में अशोका, आम, पीपल , शहतूत आदि के 50 पौधे लगाये। इस दौरान बलराम सैनी, हरिराम, चन्द्र प्रकाश , हेमराज गुर्जर आदि मौजुद थे। इसी प्रकार पापड़ा की राउमावि में प्रधनाचार्य श्रवणकुमार व सरपंच मुक्तीलाल सैनी , पचलंगी में सरपंच आशा भवरिया, मणकसास में सरपंच प्रिंयका गुर्जर, बाघोली में प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा, सराय में सरपंच रामचन्द्र सिंह व प्रिसिंपल कालुराम रैगर, पौंख में प्रिसिंपल रघुवीरसिंह , नौरंगपुरा में सरपंच ताराचन्दभावरिया आदि ने अन्नपूर्णा दूध योजना का बच्चों को दुध पिलाकर शुभारंभ किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur