Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / कांकरिया व सेफरागुवार में साईकिल पाकर खिले बालिकाओं के चेहरे

,

कांकरिया व सेफरागुवार में साईकिल पाकर खिले बालिकाओं के चेहरे

कांकरिया की शहीद रोहिताश गर्जर राउमावि में साईकिल वितरण करते अतिथि । बाघोली, कांकरिया की शहीद रोहिताश गुर्जर आर्दश राउमावि में गुरूवार को नि:शुल्क योजना के तहत कक्षा 9 वी की छात्राओं को साईकिले वितरण की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य लीलाराम सैनी ने की। मुख्य अतिथि सरपंच मुन्नी देवी गुर्जर द्वारा बालिकाओं को 48 साईकिले वितरण की गई। प्रधानाचार्य लीलाराम सैनी ने सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान दिव्यविकास, कैलास चन्द, शारदा, प्रेमचन्द, रोहिताश गुर्जर, व्याख्याता कैलास लुनिवाल, पपू राम , प्रेमचन्द, सत्यपाल , औमप्रकाश सहीत स्टाफ व छात्र -छात्राए उपस्थित थे। वही सेफ रागुवार की राबामावि में गुरूवार को सरकारी योजना के तहत नि:शुल्क साईकिल वितरण की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक सत्य प्रकाश ने की। कक्षा 9 वी में सभी छात्राओं को 15 साईकिले वितरित की गई। साईकिल मिलने पर छात्राओं के चेहरे खिल गये। इस दौरान विद्याधर जाट, प्रहलाद रैगर, माया खन्ना, सोनू कुमारी सहीत स्कूली छात्राए उपस्थित थी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur