Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया कारगिल विजय दिवस

,

ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया कारगिल विजय दिवस

बगड़, कस्बे में स्थित ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज 26 जुलाई 2024 को कारगिल विजय दिवस मनाया गया। माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर के आदेशानुसार सम्पूर्ण राज्य में कार्यक्रम की एकरूपता हेतु मिनट टू मिनट कार्यक्रम हुआ। प्रातः 11:16 से 11:18 तक मां भारती के अमर शहीदो को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का सामूहिक मौन रखा गया। 11:18 से 11:20 तक शहीदों की शहादत व देशभक्ति के जयघोष किए गए। 11:20 से 11:25 तक संस्था के प्रबन्धक चिरंजीलाल सैनी के द्वारा सभी बच्चों को कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों के बलिदान से सम्बन्धित जानकारी दी गई। अंत में 11:25 पर सामूहिक स्वर में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समापन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के क़रीब 900 छात्र छात्राओं और 40 के क़रीब अध्यापक अध्यापिकाएं व 10- 15 अन्य स्टाफ और अभिभावकगण उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur