Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / खेतड़ी नगर में बाल श्रम निषेध दिवस पर निकाली रैली

,

खेतड़ी नगर में बाल श्रम निषेध दिवस पर निकाली रैली

खेतड़ी नगर, चाईल्ड लाईन एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानिए संघ खेतड़ी के तत्वाधान में जवाहर मेमोरियल शिक्षण संस्थान में बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर प्रभात रैली का आयोजन किया गया। रैली केसीसी के नेहरू मैदान से मुख्य अतिथि समाज सेवी संतोष शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैदान से प्रारंभ हुई रैली नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए जवाहर मेमोरियल शिक्षण संस्थान में जाकर संपन्न हुई। इस दौरान निबंध, भाषण, चित्रकला, जलेबी दौड़, गुब्बारा फोड़ आदी प्रतियोगिताएं हुई। अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संस्था निदेशक मंजीत ने आभार प्रकट किया। इस मौके पर चाइल्ड लाईन् के अरविंद कुमार, हरीश कुमार,जितेंद्र कुमार, नरेश कुमार, अशोक कुमार, शंभुसिंह, इंद्रसिंह, अरविंद, विजेंद्र, धमेंद्र आदि ने भाग लिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur