Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / किशोरावस्था में सही मार्गदर्शन देने की जरूरत है – इंजी. प्यारेलाल ढूकिया

,

किशोरावस्था में सही मार्गदर्शन देने की जरूरत है – इंजी. प्यारेलाल ढूकिया

किशोर जागृति दिवस मनाया

झुन्झुनूं, राजस्थान पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय गणपति नगर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में सोमवार को किशोर जागृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने छात्रों को अपने उद्बोधन में कहा कि किशोरावस्था में किशोर-किशोरियों में शारीरिक, मानसिक, मनौवैज्ञानिक, भावात्मक, समाजिक एवं बौधिक विकास तीव्र गति से होता है। किशोरों को इस अवस्था में सही मार्गदर्शन देने की जरूरत है। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने कहा कि बच्चों को शारीरिक परिवर्तनों से असमंजस में नहीं रहना चाहिए। किशोरावस्था में आने वाली चुनौतियों के कारण अभिभावकों को भी बच्चों पर ध्यान देना चाहिए। प्रभारी ने बताया कि इस अवसर पर ‘किशोर जागृति’ विषय पर आशु-लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मनसा मीणा, कविता गजराज प्रथम व द्वितीय रहे। इस अवसर पर एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. शिखा सहाय, प्रधानाचार्य शुभकरण खीचड, सुधीर शर्मा, शारदा जांगिड़, अनिता आदि स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur