Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / न्यू राजस्थान की छात्रा कोमल ने किया टॉप

,

न्यू राजस्थान की छात्रा कोमल ने किया टॉप

स्नातक तृतीय वर्ष (विज्ञान वर्ग) के टॉपर्स को सम्मानित किया

झुन्झुनूं, स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में स्नातक तृतीय वर्ष (विज्ञान वर्ग) के टॉपर्स को सम्मानित किया गया। विज्ञान वर्ग की छात्रा कोमल पुत्री मोतीलाल ने 91.03 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, मोमल शेखावत पुत्री चन्द्रभान सिंह शेखावत ने 90.88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा आयुषी पुत्री सुनिल कुमार जांगिड़ ने 89.18 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने छात्राओं को सम्मानित किया और ऐसे ही निरन्तर आगे बढ़ने व उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरित किया। महाविद्यालय कार्यवाहक प्राचार्या पिंकेश ने छात्राओं के तिलकार्चन कर मिठाई खिलाई। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रांगण में सभी स्टाफ सदस्य व अभिभावक मोतीलाल, चन्दभान सिंह, शेखावत, पूजा जांगिड़ आदि उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur