Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / न्यू राजस्थान कॉलेज की मेहंदी प्रतियोगिता में कोमल रही प्रथम

,

न्यू राजस्थान कॉलेज की मेहंदी प्रतियोगिता में कोमल रही प्रथम

झुन्झुनू, स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में ‘‘तीज उत्सव’’ के उपलक्ष में ‘‘मेहंदी प्रतियोगिता’’ का आयोजन किया, जिसमें छात्राओं ने पूर्ण उत्साह के साथ बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कोमल पुत्री करमचंद बी.एस.सी. तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान नाजमीन पुत्री मोहम्मद इदरीश बी.एस. प्रथम वर्ष, लक्की पुत्री सुधीर बी.एससी.बी.एड द्वितीय वर्ष व तृतीय स्थान कुमकुम पुत्री कृष्ण कुमार बी.ए.बी.एड द्वितीय वर्ष ने प्राप्त किया। इस अवसर पर संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने छात्राओं को बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से छात्राओं में सर्वांगीण विकास होता है। महाविद्यालय में आपको शिक्षा ग्रहण करने के साथ अन्य शिक्षण सहायक गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए, जो छात्राएं ऐसी गतिविधियों में भाग लेती हैं वह भीड़ से कुछ अलग होती हैं एवं उनकी अलग पहचान होती है। महाविद्यालय उप प्राचार्या पिंकेश ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से छात्राओं को अपने त्योहारों में रीति-रिवाजों का ज्ञान होता है और उनकी प्रतिभा का पूर्ण विकास होता है। इस अवसर पर एन.एस.एस. प्रभारी अंजू सैनी व समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur