Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / परिष्कार चिल्ड्रेन एकेडमी के कृष्णा ने प्राप्त किये 96.33 %

,

परिष्कार चिल्ड्रेन एकेडमी के कृष्णा ने प्राप्त किये 96.33 %

10 वीं बोर्ड परीक्षा 2022 में

झुंझुनूं, जिला मुख्यालय की खेमी सती रोड़ स्थित परिष्कार चिल्ड्रेन एकेडमी सी. सै. स्कूल के छात्र कृष्णा सैनी ने 10 वीं बोर्ड परीक्षा 2022 में 96.33% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया । निदेशक लीलाधर सैनी ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुष्पों का हार पहनाकर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं शुभकामनाएं दी । संस्था सचिव गौरीशंकर सैनी ने बताया कि इसी कड़ी में इसके अलावा हंसिका सैनी पुत्री फूल सिंह ने 94.83%, अनुज चौधरी पुत्र किशोर सिंह ने 92.00% एवं मुदित खडोलिया पुत्र गौरीशंकर सैनी ने 89.83% एवं तमन्ना सैनी पुत्री श्याम सुंदर ने 89.00% अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया एवं परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट एवं शानदार रहा । संस्था प्रधानाचार्य महेन्द्र कुमार सैनी ने विद्यालय का उत्कृष्ट एवं एतिहासिक परीक्षा परिणाम देने वाली स्टाफ सदस्य की परिष्कृत टीम व विद्यार्थिंयों को शुभकामनाएं दी एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थियों ने मिठाई बांटकर कर खुशियां मनाई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur