Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / लाडो प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कल

,

लाडो प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कल

सामुदायिक विकास भवन मे

झुंझुनू, महिला अधिकारिता विभाग द्वारा 5 सितम्बर को प्रातः 9.30 बजे सामुदायिक विकास भवन मे बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान के अन्तर्गत लाडो प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रवि जैन जिला कलेक्टर झुन्झुनूं होंगे। जबकि मधु हिसारिया, सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण झुन्झुनूं कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगीं। उक्त कार्यक्रम मे कक्षा 10 एवं 12 मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विभागीय मानेदयकर्मियों की पुत्रियों तथा सरकारी विद्यालयों की बालिकाओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा। साथ ही इन बालिकाओं के अभिभावकों को भी कार्यक्रम मे सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम मे बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान मे विशेष सहयोग करने वाले जिले के 8 सरकारी विद्यालयों को भी सम्मानित किया जायेगा। गीतांजली ज्वैलर्स झुन्झुनूं, न्यू राजस्थान बालिका महाविद्यालय झुन्झुनूं तथा ढाका ऑफसेट प्रिन्टर्स झुन्झुनूं के सहयोग से 5000 बालिकाओं को अंग्रेजी ग्रामर की किताबें निःशुल्क उपलब्ध कराई जायेंगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur