Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में आवेदन के लिए अंतिम मौका, आज रात 12 बजे से पहले भरे फ़ार्म

हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में आवेदन के लिए अंतिम मौका, आज रात 12 बजे से पहले भरे फ़ार्म

Education News (एजुकेशन समाचार) : हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में आवेदन के लिए अंतिम मौका, आज रात 12 बजे से पहले भरे फ़ार्म

Haryana Police Constable Bharti: हरियाणा में पुलिस भर्ती के लिए आवदेन जारी है।  लेकिन बड़ी खबर ये है कि इस आवेदन कि आज अंतिम तारीख है। हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में अभी तक लगभग 3 लाख अभ्यर्थियों ने अपने फॉर्म को पूरा सबमिट कर लिया है। पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों के पास आज रात यानी 31 जनवरी 2026 रात 11.59 बजे तक का ही समय है। अंतिम तिथि के बाद किसी प्रकार का कोई अतिरिक्त समय फॉर्म भरने के लिए नहीं मिलेगा।

HSSC चैयरमेन ने दी ये जानकारी 


हरियाणा स्टाफ सिलेकशन कमीशन (HSSC )के चेयरमैन ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती को लेकर प्रदेश के युवाओं में जबरदस्त उत्साह और जोश है। स्वयं मैंने यह देखा है कि हमारे युवा साथी पूरे मनोयोग, मेहनत और निष्ठा के साथ पीएमटी एवं पीएसटी की तैयारियों में जुटे हुए है। सुबह हो या शाम, गांव-गांव में बच्चे मैदानों में दौड़ लगाते, अभ्यास करते और अपने लक्ष्य के लिए पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। यह दृश्य न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि हरियाणा का युवा अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास से भरा हुआ है। युवाओं का यह समर्पण और लगन निश्चित रूप से प्रशंसनीय है और आने वाले समय में सफलता का आधार बनेगा।

ई-टेंडरिंग प्रक्रिया 

जानकारी के लिए बता दे कि हरियाणा पुलिस भर्ती के फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) और फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) के लिए ई-टेंडरिंग प्रक्रिया etenders.hry.nic.in पोर्टल के माध्यम से होती है। इसमें टेंडर इन्विटेशन, टेक्निकल टर्म और योग्य एजेंसी का चयन शामिल होता है। ये एजेंसी ही फिजिकल एग्जाम के लिए एक्विपमेंट और लॉजिस्टिक प्रोवाइड करती है। एचएसएससी ने टेंडर भरने की लास्ट डेट 31 जनवरी रखी गई है।

फिजिकल टेस्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट 

जानकारी के लिए बता दे कि विभाग ने टेंडर भरने की लास्ट डेट भी जारी कर दी है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि फरवरी के लास्ट या मार्च के फर्स्ट वीक में इस अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट कराया जाएगा।