Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / लम्बित आवेदन पत्रों को 12 सितम्बर तक विभाग के पास भिजवाने का अन्तिम मौका

,

लम्बित आवेदन पत्रों को 12 सितम्बर तक विभाग के पास भिजवाने का अन्तिम मौका

उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजनाओं के विद्यार्थियों के स्तर पर

सीकर, सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता ओमप्रकाश राहड़ ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्थान- जयपुर के आदेशानुसार व भारत सरकार की नवीन गाईड लाईन 2021-22 के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2016-17 से 2021-22 तक के उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजना में अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति, विशेष समूह योजना (पूर्व में विशेष पिछड़ा वर्ग) अन्य पिछड़ा वर्ग में (सत्र 2021-22 के ही आवेदन पत्र), आर्थिक पिछड़ा वर्ग,विमुक्त, घुमन्तु एवं अद्र्धघुमन्तु, मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजनाओं के विद्यार्थी के स्तर पर लम्बित आवेदन पत्र व शिक्षण संस्थान के स्तर पर लम्बित आवेदन पत्रों को विभाग के पास 12 सितम्बर 2022 तक भिजवाने का अन्तिम अवसर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 12 सितम्बर 2022 के पश्चात आने वाले आवेदन पत्रों को निदेशालय स्तर से स्वतः निरस्त, बंद कर दिया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित शिक्षण संस्थान व विद्यार्थी की होगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur