Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / नवोदय विद्यालय, पाटन में 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 19 नवम्बर

,

नवोदय विद्यालय, पाटन में 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 19 नवम्बर

सीकर, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पाटन जिला-नीमकाथाना (राजस्थान) में सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश के लिए जिले के कक्षा 8वीं एवं 10वीं में अध्यनरत छात्र एवं छात्राओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये है। प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट https://navodaya.gov.in/nvs/en/Home1 या https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/Index/Registration पर जाकर किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि 19 नवम्बर 2024 है। वे अभ्यार्थी जिनकी जन्म तिथि एक मई 2010 से 31 जुलाई 2012 (दोनो तारीखें शामिल) कक्षा 9वीं के लिये एवं वे अभ्यार्थी जिनकी जन्म तिथि एक जून 2008 से 31 जुलाई 2010 (दोनो तारीखें शामिल) कक्षा 11वीं के लिये आवेदन कर सकते है। प्रवेश परीक्षा तिथि 8 फरवरी 2025 शनिवार को आयोजित की जायेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur