Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि कल

,

आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि कल

सीकर, राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय, सीकर में बी.कॉम पार्ट-1 के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जून 2024 से प्रारम्भ हो गई है। महाविद्यालय प्रवेश नोडल अधिकारी संदीप कुमार सैनी ने बताया की विद्यार्थी महाविद्यालय में नियमित प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 19 जून 2024 है। प्रवेश सूची एवं प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन 24 जून 2024 को किया जायेगा तथा अभ्यार्थियों द्वारा महाविद्यालय में दस्तावेज सत्यापन एवं ई-मित्र पर शुल्क जमा करवाने की अंतिम तिथि 27 जून 2024 है। महाविद्यालय में शिक्षण कार्य एक जुलाई 2024 से प्रारम्भ हो जायेगा। अभ्यार्थी प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए महाविद्यालय की वेबसाइट https://hte.rajasthan.gov.in/college/gccsikar पर लॉगिन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur