Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / कैरियर पर तोदी महाविद्यालय में व्याख्यान माला का हुआ आयोजन

,

कैरियर पर तोदी महाविद्यालय में व्याख्यान माला का हुआ आयोजन

लक्ष्मणगढ़, [बाबूलाल सैनी ] स्थानीय श्री भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग द्वारा कैरियर विद तथा कैरियर आफ्टर ग्रेजुएशन विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत, सचिव आशकरण शर्मा ,सीए मोहित मिश्रा व सीए गोविन्द मिश्रा द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहित मिश्रा ने वर्तमान में सीएस के लिए उपलब्ध रोजगार के विभिन्न विकल्पों के विषय में व गोविन्द मिश्रा ने सीए के पाठ्यक्रम तथा उपलब्ध रोजगार के विभिन्न विकल्पों पर विचार व्यक्त किए। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत ने विद्यार्थियों को अनुशासन के साथ कौशल विकास करते हुए रोजगारोन्मुखी पथ पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय सचिव आशकरण शर्मा ने भी विद्यार्थियों को कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित करने पर बल दिया। कार्यक्रम का संयोजन महेश कुमार अग्रवाल ने किया। मो. फारुख ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur