Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / लियो क्लब सीकर ने मनाया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस

,

लियो क्लब सीकर ने मनाया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस

दिव्य ज्योति दृष्टिहीन विद्यालय में

सीकर, लियो क्लब सीकर ने पुलिस लाइन स्थित दिव्य ज्योति दृष्टिहीन विद्यालय में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। क्लब अध्यक्ष लियो मेघा अग्रवाल ने बताया कार्यक्रम में संस्था की संचालक निर्मला शेखावत व आशा शेखावत को क्लब की और से सम्मानित किया गया। उन्होंने जिस प्रकार ब्रेल लिपि द्वारा नेत्रहीन बच्चों को शिक्षा दी है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाया है तथा उनके विकास में अपना सहयोग प्रदान कर रही है इसी के तहत क्लब की ओर से मोमेंटो प्रदान किया गया। कार्यक्रम संयोजक लियो स्नेहा खेतान व लियो वेदिका अग्रवाल ने बताया महिला दिवस के उपलक्ष्य में क्लब में सभी महिला सदस्यों को भी क्लब कार्यों में आगे बढ़कर सहयोग करते रहने एवं प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया गया। क्लब से लियो अखिलेश कौशिक ने निर्मला शेखावत को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए शुभकामनाएं एवं क्लब की और से आगे भी सहयोग बनाये रखने का आश्वाशन दिया। कार्यक्रम अंत में दृष्टि हीन छात्रों को क्लब की और से पेस्ट्री,फ्रूटी,चिप्स व चाकलेट दी गई। इस दौरान कार्यक्रम में लियो रोहन अग्रवाल,लियो ज्योत्सना कुमावत,लियो पूजा चौधरी,लियो सुनीता चौधरी,लियो पलक मंगनानी,लियो विकास कुमावत, सीना मंगनानी,लियो स्नेहा खेतान,लियो वेदिका अग्रवाल, लियो अखिलेश कौशिक आदि मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur