Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / लियो क्लब सीकर द्वारा वृक्षारोपण

,

लियो क्लब सीकर द्वारा वृक्षारोपण

शहीद सरफुद्दीन गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिपराली में

लियो क्लब सीकर ने अपनी नई मुहिम एक वृक्ष एक जीवन के तहत शहीद सरफुद्दीन गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिपराली में वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम संयोजक लियो सुमित गौड़ व लियो जितेंद्र खेतान ने बताया की बारिश के मौसम को देखते हुए संस्था द्वारा 50 से अधिक पौधारोपण किया गया। साथ ही इनके रखरखाव की जिम्मेदारी विद्यालय द्वारा ली गई व क्लब भी समय-समय पर पौधों की देखरेख करेगा तथा इन पेड़ों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए। क्लब आगे भी इसी तरह निरंतर वृक्षारोपण का कार्यक्रम करता रहेगा। वृक्षारोपण कार्यक्रम में लियो मेंबर्स,अध्यापक व बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान कार्यक्रम में विद्यालय से प्रधानाचार्य कैलाश अग्रवाल, संगीता सेन, पी.टी.आई.संतोष बारिक, अशोक महला, आई.पी.डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लियो सज्जन अग्रवाल, क्लब सचिव लियो अंकुश भार्गव, लियो रिशु काबरा, लियो प्रियंका शर्मा, लियो पूजा चौधरी, लियो मीनाक्षी गौड़, लियो तान्या वर्मा, लियो राहुल बियानी, लियो रोहन अग्रवाल, लियो बृजकिशोर कुमावत, लियो सौरभ काबरा आदि सदस्य मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur