Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / लायंस क्लब सीकर डिलाइट ने बच्चो को वितरित की पाठ्य सामग्री

,

लायंस क्लब सीकर डिलाइट ने बच्चो को वितरित की पाठ्य सामग्री

लायंस क्लब सीकर डिलाइट की ओर से जरूरतमंद बच्चों को रानी सती रोड के पास कच्ची बस्ती में 50 स्कूल बेग एवं पाठ्य सामग्री बांटी गई। कार्यक्रम के संयोजक लायन नितिन अग्रवाल एवं लायन राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि युवा टीम सौगात ने बस्ती में रोजाना जाकर इन बच्चों को पढ़ाकर स्कूल जाने लायक बनाया और सबका स्कूल में दाखिला करवाया। कार्यक्रम में लायन क्लब अध्यक्ष अरविंद मित्तल, सचिव लायन कृष्ण बिदावतका, कोषाध्यक्ष लायन अंकित बजाज, उपाध्यक्ष लायन प्रवीण जालान, लायन योगेश पटवारी साथ ही लायन अमित पहाडिय़ा मौजूद थे। लायंस क्लब सीकर डिलाइट ने किया पुलिस अधीक्षक गौरव यादव का स्वागत लायंस क्लब सीकर डिलाइट ने पुलिस अधीक्षक गौरव यादव का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। साथ ही क्लब की आगामी सेवा गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। इस दौरान क्लब अध्यक्ष अरविंद मित्तल, सचिव कृष्ण बिदावतका, उपाध्यक्ष प्रवीण जालान एवं योगेश पटवारी उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur