Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / लाॅक डाउन और कोरोना पर ऑनलाईन ओपन लेखन /अभिव्यक्ति प्रतियोगिता

,

लाॅक डाउन और कोरोना पर ऑनलाईन ओपन लेखन /अभिव्यक्ति प्रतियोगिता

जीवेम एवं झुंझुनूं एकेडमी ग्रुप ऑफ़ स्कूल्स कर रहा है आयोजन

झुंझुनूं, जीवेम एज्युकेशन द्वारा लाॅक डाउन के कारण अपने अपने घरों में विद्यार्थियों के समय का सही सदुपयोग करते हुए प्रतिभा निखारने का अवसर दिया जा रहा है। झुंझुनूं जिले के किसी भी स्कूल के विद्यार्थियों के रचनात्मक लेखन कौशल तथा विचारात्मक शक्ति कौशल की अभिव्यक्ति (संभाशण कला) को बढ़ावा देने के उदेश्य से जीवेम एज्युकेशन तथा झुंझुनूं एकेडमी ग्रुप ऑफ़ स्कूल्स के तत्वावधान में एक ओपन ऑनलाईन लेखन /अभिव्यक्ति (संभाशण कला) प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। लेखन /अभिव्यक्ति (संभाशण कला) एक विचार प्रक्रिया है और विचार व्यक्त करने का एक सशक्त माध्यम भी है। अधिकांश संस्कृतियों में लिखा हुआ / रिकाॅर्ड किया गया शब्द चिरस्थायी रूप में सुरक्षित रहता है। अनोखी सकारात्मक पहल जीवेम चेयरमैन डाॅ दिलीप मोदी ने बताया कि आज जब सभी लोग लाॅक डाउन के कारण घर में हैं, तो ऐसी परिस्थितियों में भी हजारों छात्रों को उनकी अभिव्यक्ति के लिए, उनके व्यक्तित्व का विकास करने के उदेश्य से यह अनोखी सकारात्मक पहल निश्चित ही एक सराहनीय कदम है। डाॅ मोदी ने बताया कि प्रतियोगिता की समयावधि दिनांक 27.04.2020 से 07.05.2020 तक रहेगी अर्थात् इच्छुक प्रतिभागी अपनी मौलिक रचनाएं 27 अप्रैल से 7 मई तक प्रेषित कर सकते हैं। प्रतियोगिता के वर्ग- प्रतियोगिता 3 वर्गों में आयोजित की जाएगी- पहला वर्ग कक्षा 3 से लेकर कक्षा 5 तक, दूसरा वर्ग कक्षा 6 से लेकर कक्षा 9 तक, तीसरा वर्ग कक्षा 10 से लेकर कक्षा 12 तक आयोजित की जाएगी। लेखन / अभिव्यक्ति (संभाशण कला) प्रतियोगिता का विषय- अलग-अलग वर्गों के लिए अलग – अलग विषय निर्धारित किए गए हैं। प्रथम वर्ग (कक्षा 3 से लेकर कक्षा 5 तक ) के लिए विषय – ‘‘लाॅकडाउन के दौरान हमार खट्टे-मीठे अनुभव’’
द्वितीय वर्ग (कक्षा 6 से लेकर कक्षा 9 तक) के लिए विषय – ‘‘प्रकृति के प्रति सम्मान ही कोरोना वायरस जैसी महामारियों से हमें भविष्य में बचाएगा’’ त्रितय वर्ग (कक्षा 10 से लेकर कक्षा 12 तक) के लिए विषय – ‘‘लाॅकडाउन समाप्ति के बाद हमारी कार्य, संस्कृति व जीवन शैली में कैसे बदलाव होंगे’’ लेखन /अभिव्यक्ति (संभाशण कला) प्रतियोगिता की भाषा – विद्यार्थी अपने भावों को स्वेच्छा से हिंदी अथवा अंग्रेजी में व्यक्त कर सकते हैं। लेखन की अधिकतम शब्द सीमा अलग अलग वर्ग के अनुसार अधिकतम 500 से 2000 शब्द तथा अभिव्यक्ति (संभाशण) हेतु ऑडियो या वीडियो का अधिकतम समय 6 मिनिट रहेगा। लेखन की विधी- हस्तलिखित (कागज के एक ही ओर लिखें) प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को अपना नाम, अभिभावक का नाम, वर्तमान कक्षा, वर्तमान स्कूल का नाम एवं मोबाईल नम्बर का विवरण अपने लेख में तथा ऑडियो / विडियो में देना होगा। इसके साथ- साथ प्रतिभागियों को अपने लेख के अंत में माता-पिता के हस्ताक्षर द्वारा यह प्रमाणित करना होगा कि यह लेख उसका मौलिक लेख है, जिसे उसने स्वयं की हस्तलिपी में लिखा है। अभिव्यक्ति(संभाशण कला) के अंतर्गत यदि प्रतिभागी चाहे तो अपने विचार ऑडियो या वीडियो में रिकाॅर्ड करके दिए गए व्हाट्स एप्प नम्बर पर मैसेज कर सकते हैं। डाॅ मोदी ने बताया कि प्रत्येक वर्ग में कुल 20 पुरस्कार दिए जाऐंगे। पुरस्कारों का वितरण लाॅक डाउन खुल जाने के बाद एवं परिस्थितियां सामान्य हो जाने के पश्चात झुंझुुंनूं में एक भव्य समारोह में किया जाएगा। विजेताओं के सर्वश्रेष्ट लेख विद्यालय की पत्रिका तथा विद्यालय के फेसबुक पेज पर भी प्रकाशित किए जाएंगें। निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा। निर्णायक मंडल की नियुक्ति जीवेम समूह द्वारा की जाएगी। प्रतिभागी अपने लेख को स्केन करके या फोटो खींचकर या ऑडियो -वीडियो रिकाॅर्ड कर 8094015541 मोबाईल नम्बर पर व्हाॅट्स एप्प कर सकते हैं साथ ही प्रतियोगिता के संबन्ध में अधिक जानकारी 8094015541 / 9351080615 मोबाईल नम्बर पर प्राप्त कर सकते हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur