Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / माँ शारदे का जन्मोत्सव बसंत पंचमी का पर्व मनाया

,

माँ शारदे का जन्मोत्सव बसंत पंचमी का पर्व मनाया

स्थानीय राजस्थान पब्लिक उच्च माध्यमिक वि़द्यालय गणपति नगर झुन्झुनूं में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में विद्या की देवी माँ शारदे का जन्म दिवस बसंत पंचमी पर्व के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में माँ सरस्वती की प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर भोग चढ़ाया गया व सरस्वती वन्दना द्वारा छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतिया दी। अतिथि के रूप में सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. शिखा सहाय, प्रधानाचार्य शुभकरण खीचड़ ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर इंजी. ढूकिया ने छात्र-छात्राओं को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्राप्त कर समाज में नाम रोशन करने की नसीहत दी। इस अवसर निधि सिहाग, कमल सिहाग, सुधीर शर्मा, योगेन्द्र बसेरा, शारदा, संजू सैनी, अनिता आदि मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur