Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / माधोगढ़ की कृष्णा कुमारी ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए

,

माधोगढ़ की कृष्णा कुमारी ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए

खेतड़ी नगर, माधोगढ़ की राआउमावि में 12वीं कला वर्ग का परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य सागरमल गुर्जर ने बताया कि 12वीं कला वर्ग में कुल 23 विद्यार्थी थे जिसमें से 22 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से व एक द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। उन्होंने बताया कि कृष्णा कुमारी पुत्री बोदूराम कालस ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल व गांव का नाम रोशन किया। इसी प्रकार छह विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। स्कूल के इस परिणाम से गांव में खुशी का माहौल है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur