Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के लिए साक्षात्कार 15 जून से आरंभ

,

महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के लिए साक्षात्कार 15 जून से आरंभ

साक्षात्कार दिनांक 15 जून से 17 जून तक तीन दिवस में किए जाएंगे आयोजित

झुंझुनू, ब्लॉक स्तर पर नए खोले गए महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के लिए साक्षात्कार 15 जून से आरंभ किए जा रहे हैं। चूरू सम्भाग के लिए संयुक्त निदेशक कार्यालय चूरू द्वारा सीकर झुंझुनूं व चूरू जिले के लिए वरिष्ठ अध्यापक, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक व वरिष्ठ सहायकों के साक्षात्कार दिनांक 15 जून से 17 जून तक तीन दिवस में आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार स्थल पहले चूरू मुख्यालय पर कार्यालय डाइट चूरू रखा गया था अब संसोधित आदेश से स्थान में परिवर्तन करते हुए साक्षात्कार अब चूरू जिला मुख्यालय पर डाइट की बजाय आदर्श विद्या मंदिर चूरू में लिए जाएंगे। शेष कार्यक्रम पूर्व आदेश के अनुसार यथावत रहेगा। यह जानकारी देते हुए सहायक निदेशक ओमप्रकाश फगेड़िया ने बताया है कि अपरिहार्य कारणों से स्थान में परिवर्तन करना पड़ा है। अतः सभी अभ्यर्थी डाईट चुरु की बजाय आदर्श विद्या मंदिर चूरू में साक्षात्कार हेतु उपस्थित होवें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur