Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश लॉटरी से

,

महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश लॉटरी से

कक्षा 1 से 9 तक किए जाने हैं प्रवेश

झुंझुनू, जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय में नए सत्र में प्रवेश हेतु प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिसके तहत कक्षा 1 से 9 तक प्रवेश किए जाने हैं। कक्षा एक में सभी प्रवेश नए होंगे तथा कक्षा दो से नो में प्रवेश उपलब्ध रिक्त स्थानों पर ही किए जा सकेंगे। प्रवेश हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों की सूची विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दिनांक 27 जून 2020 को दोपहर 12:15 बजे विद्यालय परिसर में ही लॉटरी निकाल कर प्रवेश के लिए वरीयता सूची बनाई जाएगी तथा कक्षा 2 से 9 तक के लिए लॉटरी 29 जून 2020 को दोपहर 12:15 बजे विद्यालय परिसर में निकाली जाएगी। लॉटरी के समय सही पाए गए आवेदन पत्र वाले विद्यार्थी व उनके अभिभावक उपस्थित रह सकते हैं। लॉटरी जिले के शिक्षा अधिकारियों द्वारा अभिभावकों की मौजूदगी में ही निकाली जाएगी तथा चयनित विद्यार्थियों की प्रवेश हेतु सूची बनाकर विद्यालय परिसर में नोटिस बोर्ड पर चस्पा भी की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur