Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / महात्मा ज्योतिबा फुले को अर्पित किए श्रद्धा सुमन

,

महात्मा ज्योतिबा फुले को अर्पित किए श्रद्धा सुमन

ज्ञान मंदिर क्लासेस परिवार में

झुंझुनू, जिला मुख्यालय पर नगर परिषद के सामने संचालित ज्ञान मंदिर क्लासेस परिवार में आज महात्मा ज्योतिबा फुले की 129 वी पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर ज्ञान मंदिर क्लासेज के संचालक संतोष सैनी ने फुले के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। संस्था के प्रबंधक दिनेश इंदौरिया ने फूले के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर महात्मा ज्योतिबा फुले ब्रिगेड झुंझुनू इकाई अध्यक्ष इंजीनियर कृष्ण सैनी, नेतराम मघराज गर्ल्स कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष प्रियंका सैनी, श्रीराम जनरल इंश्योरेंस ब्रांच मैनेजर अश्विनी, नीतू सैनी, दिनेश रॉयल, कृष्णा रॉयल, अंसार अली, इकरामुद्दीन, रफीक, भवानी शर्मा, सतीश शर्मा, विकास सैनी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur