Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / महेश खैराड़ी होंगे राज्य स्तर पर शिक्षा भूषण सम्मान से सम्मानित

,

महेश खैराड़ी होंगे राज्य स्तर पर शिक्षा भूषण सम्मान से सम्मानित

शिक्षा के क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए ट्रस्ट के माध्यम से जाने जाते हैं महेश खैराड़ी

उदयपुरवाटी, [कैलाश बबेरवाल ] क्षेत्र के श्रीमती मिश्री देवी सत्यनारायण चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश कुमार खैराड़ी को राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह 12 अक्टूबर 2022 को होने वाले सम्मान समारोह में राज्य स्तर पर शिक्षा भूषण सम्मान से सम्मानित किए जायेगा। जानकारी के अनुसार महेश खैराड़ी अध्यक्ष श्रीमती मिश्री देवी सत्य नारायण चैरिटेबल ट्रस्ट हाल निवासी उल्हासनगर जिला थाना महाराष्ट्र द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक हॉल व एक कक्षा कक्ष मय बरामदा का निर्माण करवाया है। इन्होंने पहले भी शिक्षा जगत में काफी विकास कार्यों को लेकर उल्लेखनीय कार्य किए हैं। समय-समय पर शिक्षा के क्षेत्र में जब भी निर्माण कार्य की बात आती है तो श्रीमती मिस्त्री देवी सत्य नारायण चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश कुमार खैराड़ी को अवगत करवाया जाता है। उस कार्य को महेश खैराड़ी अपनी लग्न और मेहनत से जल्द पूरा करते हैं। जिससे ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश कुमार खैराड़ी को राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में 12 अक्टूबर 2022 को राज्य स्तर पर शिक्षा भूषण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य इब्राहिम शैक्ख, विद्यालय सचिव बजरंग लाल स्वामी सहित एसडीएमसी के सदस्यों व समस्त स्टाफ द्वारा ट्रस्ट एवं ट्रस्ट के प्रेरक लक्ष्मी नारायण बड़ीवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। वहीं नगर पालिका क्षेत्र में इनके सम्मान को लेकर फोन के माध्यम से बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur